पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव में मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा गांव

गांव में मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा गांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
एक दिन पहले बस की टक्कर से जान गवां बैठी महिला का अंतिम संस्कार कैलाशपुरा गांव में किया गया। उसके अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा। हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। परिवार ने बहू की मौत होने के बाद बेटी की शादी स्थगित कर दी है।
गौरतलब है कि कैलाशपुरा गांव निवासी मुकेश नागर अपनी पत्नी मीना नागर, बेटे टिल्लू के साथ बहन की शादी के लिए कोटा से गांव जा रहे थे। रायपुरा रोड पर सांगोद जा रही रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इसमें मीना नागर की मौत हो गई थी, जबकि मुकेश घायल हो गए थे। मुकेश की बहन की शादी 4 फरवरी को होनी थी और बुधवार सुबह लग्न लिखा जाना था। उसी दिन घर से बहू की अर्थी उठी। आसपास के गांव के लोग भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। घायल पति मुकेश भी मौजूद था और तीन साल का मासूम टिल्लू बार-बार मां को याद करके रोए जा रहा था।



बस के कागजात मांगे हैं रोडवेज से

उद्योगनगर थाने के एएसआई लक्ष्मण लाल ने बताया कि रोडवेज की बस को जब्त कर लिया है। बारां रोडवेज डिपो से बस के कागजात मांगे हंै। परमिट, फिटनेस देखने के बाद ही कहा जा सकेगा कि बस में स्पीड गवर्नर लगा है या नहीं।

ञ्च स्पीड गवर्नर लगने के बाद बसें गति से दौड़ रही है। इस संबंध में क्या कार्रवाई की गई?

जोनल मैनेजर- कोटा डिपो की 116 बसों में से 96 बसों में स्पीड गवर्नर लग चुके हैं। 20 बसों में स्पीड गवर्नर लगवाने बाकी हैं। इनमें भी जल्द लगवा दिए जाएंगे। गवर्नर से छेड़छाड़ करने के संबंध में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है।

ञ्च 2 स्पीड गवर्नर से छेड़छाड़ करने के संबंध में किसी ड्राइवर के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई की गई?

जोनल मैनेजर- स्पीड गवर्नर से छेड़छाड़ के संबंध में किसी प्रकार की अभी तक शिकायत नहीं मिली है।

ञ्च 3 बसों के स्पीड मीटर खराब है। गड़बड़ी का पता कैसे करेंगे?

जोनल मैनेजर- कुछ पुरानी बसों के स्पीड मीटर खराब हो रहे हैं। इस संबंध में मुख्यालय से स्पीडो मीटर की मांग की गई है।



रोडवेज के जोनल मैनेजर टीएन यादव से सीधी बात