एमआईएमटी के फेस्ट में हुई प्रतियोगिताएं
कोटा - दादाबाड़ी स्थित मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में लगाए वार्षिक फेस्ट में मेंहदी, फेस्ट, फेयर स्टाल एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. एलके दाधीच ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उपाचार्य डॉ. पल्लवी व डॉ. कल्पना चौरसिया ने बताया कि गुरुवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोटा विवि. के कुलपति प्रो. मधुसूदन शर्मा होंगे।