पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड की जंबूरेट में खिले संस्कृति के रंग

स्काउट-गाइड की जंबूरेट में खिले संस्कृति के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा/मंडाना - आलनिया स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुए जिलास्तरीय जंबूरेट में पहले दिन छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों से आए 1100 स्काउट-गाइड ने भाग लिया। शुभारंभ पर मार्च पास्ट सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई।
मुख्य अतिथि एसडीएम सूरजभान जैमन ने कहा कि मानव और देश सेवा के लिए स्काउट हमेशा तत्पर रहता है। स्काउट में व्यक्तिव, कर्तव्य और शिक्षा के कार्यों की शिक्षा मिलती है। मंडल प्रधान सुमन शृंगी ने कहा कि जीवन किताबों से नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि प्रसन्न, खुश रहे, यही स्काउट का जीवन है। कार्यक्रम में डीईओ रश्मि शर्मा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त सीएम माथुर, मंडल सचिव डॉ. जगदीश शर्मा, सीओ प्रदीप चित्तौड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने संबोधित किया। गुरुवार दोपहर तीन बजे मतदाता, पर्यावरण प्रदर्शनी लगेगी।
तंबू में रहे और बनाया खाना : आलनिया में स्काउट-गाइड के लिए यहां रहने के लिए तंबू बनाए है। जहां इनके लिए रहने की समुचित व्यवस्था की है। वहीं स्काउट-गाइड ने यहां खाना भी बनाया।