- Hindi News
- आरटीयू की राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी आज से
आरटीयू की राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी आज से
कोटा - राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के केंद्रीय पुस्तकालय
में दो दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक प्रदर्शनी गुरुवार से रामानुजम हॉल में शुरू होगी।
लाइब्रेरियन गोपाल विप्र ने बताया कि प्रदर्शनी में 9 इंटरनेशनल स्तर के प्रमुख प्रकाशक ऑक्सफोर्ड, केम्ब्रिज, टेलर एंड फ्रांसिस, वाइली, एल्जवियर, स्प्रिंगर, पीयरसन एजुकेशन, प्रेन्टिस घैल आदि अपनी किताबों का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय प्रकाशकों में अटलांटिक, टेक्समॉन, नरोसा, न्यू एज, एएनई आदि प्रमुख हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन सुबह 11 बजे प्रति कुलपति व यूसीई के निदेशक डॉ.ओपी छंगाणी करेंगे। प्रदर्शनी सभी संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए खुली रहेगी।
स्टेशनरी भत्ते पर लगाई रोक हटाने की मांग : राजस्थान विद्युत प्रसारण मजदूर कांग्रेस((इंटक)) की ओर से सीएम वसुंधरा राजे को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों के स्टेशनरी भत्ते पर लगाई रोक को हटाने की मांग की है। यह जानकारी प्रदेश संयुक्त महामंत्री बाबूलाल धाप ने दी।