बिकवाली से चांदी 400 रुपए गिरी
कोटा. स्थानीय सर्राफ़ा बाजार में बुधवार को सटोरियों की बिकवाली से चांदी 400 रुपए गिर कर 44300 रुपए प्रति किलो बिकी। सोना 50 रुपए की मामूली तेजी पर 30300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। भाव इस प्रकार रहे-
चांदी टंच 44300 चांदी ((999)) 44250 रुपए प्रति किलो, सोना शुद्ध 35340 रुपए प्रति तोला, 30300 दस ग्राम, केडबरी 35170 रुपए प्रति तोला 30150 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
खल-चूरी के थोक भाव
कोटा - स्थानीय बाजार में बुधवार को खल-चूरी के भाव इस प्रकार रहे- बिनौला 1725 से 1880, अलसी 2900 से 3000, चना चूरी 1500 से 1700 ग्वार चूरी 1180 से 1200 ग्वार कोरमा 1600 से 1650, चोकर 1440 से 1480 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा में अंडे के थोक भाव
कोटा - बुधवार को भाव इस प्रकार रहे- फार्मी 370 रुपए प्रति सैकड़ा, 120 रुपए प्रति प्लेट, 60 रुपए प्रति दर्जन के भाव रहे।