पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर ने फांसी लगाई, अधेड़ ने किया प्रयास

किशोर ने फांसी लगाई, अधेड़ ने किया प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां
शहर की लंका कॉलोनी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं समीपवर्ती नियाणा गांव में एक अधेड़ की फांसी लगाने से तबीयत बिगड़ गई। उसे कोटा रैफर किया है। पुलिस के अनुसार लंका कॉलोनी निवासी ज्योति उर्फ खुशबू ((14)) पुत्री मोहनलाल मेघवाल ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार देर शाम घर पर ही चुन्नी से फंदा बनाकर लटक गई। इसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। उधर, नियाणा गांव में प्रेमशंकर ((40)) पुत्र बिरधीलाल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। तबीयत बिगडऩे पर परिजन इसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरार अरोपी गिरफ्तार
छबड़ा. पुलिस ने १४ वर्ष पूर्व हुई लूट के मामले में फरार आरोपी को बुधवार को मध्यप्रदेश से गिर तार किया है। बापचा थाना प्रभारी बद्रीलाल वैष्णव ने बताया कि लूट के आरोपी रामचरण पुत्र धनरूप मीणा को मप्र के कुंभराज थाना क्षेत्र के गुलावड़ा स्थित उसके घर से गिर तार किया है।