११६३ छात्राओं को मिलेगा गार्गी पुरस्कार
कोटा - शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिभावान छात्राओं के लिए 4 फरवरी को भीममंडी राबाउमावि में गार्गी पुरस्कार सम्मान आयोजित किया जाएगा। समारोह में 1163 छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। एडीईओ पुष्पलता जोशी ने बताया कि माध्यमिक में 475, प्रवेशिका में 3, वरिष्ठ उपाध्याय में एक, विज्ञान में 373, कला में 254 और कॉमर्स में 75 छात्राओं को पुरस्कार मिलेंगे। इनमें 10 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पर पहली किस्त 3हजार, दूसरे वर्ष में 2 हजार और 12 वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 5-5 हजार रुपए के चैक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।