पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार कोचिंग छात्र को कुचला

ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार कोचिंग छात्र को कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - छावनी फ्लाईओवर पर बुधवार को एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार कोचिंग छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। छात्र को ट्रैक्टर ने फ्लाईओवर पर चढ़ते समय तेज गति से पीछे से टक्कर मारी। जिससे वो उछलकर दूर जा गिरा। सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करके ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बल्लभबाड़ी निवासी अंगद सिंह ((18)) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रोजाना की तरह कोचिंग जा रहा था। वो जब छावनी फ्लाईओवर पर कोटड़ी की तरफ से चढ़ा तो पीछे से तेज गति से एक ट्रैक्टर आया। अंगद कुछ ही दूर चढ़ पाया था कि पीछे से ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ निकल गया। जिससे अंगद बेहोश हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।