- Hindi News
- विधानसभा में छाया रहा एयर एंबुलेंस अटकने का मुद्दा
विधानसभा में छाया रहा एयर एंबुलेंस अटकने का मुद्दा
कोटा - शहर के एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर नाले का पानी भर जाने का मामला बुधवार को विधानसभा में गूंजा। भास्कर में बुधवार को यह खबर प्रमुखता से छपने के बाद विधायक ओम बिरला ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया।
उन्होंने गहलोत सरकार को कोसते हुए कहा कि कोटा में एयरपोर्ट पर पानी भर गया, जिससे एक घायल को ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस नहीं उतर सकी। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। राज्य और केंद्र में 5 साल तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन एयरपोर्ट से विमान सेवा चालू नहीं हो सकी। बिरला ने आरोप लगाया कि जिस इलाके के मुख्यमंत्री रहे वे आईआईटी वहां खींच ले गए। राज्य सरकार क्षेत्रवाद के आधार पर चले, यह न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल में कोटा के मेडिकल कॉलेज पूर्ण विकसित नहीं हो सका और उद्योग बंद होते चले गए।
((२७ घंटे बाद घायल वृद्ध को लेने कोटा पहुंची एयर एंबुलेंस, पेज - २))