पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरवरी से वेंडर नई स्प्रिंग तुला से तौलकर देंगे गैस

फरवरी से वेंडर नई स्प्रिंग तुला से तौलकर देंगे गैस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
अब गैस उपभोक्ताओं को पूरी गैस दिलाने के लिए एलपीजी कंपनियां एजेंसियों को नई स्प्रिंग तुला ((तराजू)) उपलब्ध कराएंगी। फरवरी से कोई भी गैस वेंडर पुरानी स्प्रिंग तुला से गैस नहीं तौलेगा। पिछले दिनों जयपुर में एलपीजी गैस कंपनियों के महाप्रबंधकों की मीटिंग में माप-तौल विभाग के नियंत्रक ने निर्देश जारी किए थे। इसके लिए कंपनियों को एक महीने का समय दिया था, जो समाप्त हो गया है।
उपभोक्ता संरक्षण कानून के मुताबिक उपभोक्ताओं को गैस तौल कर देने का नियम है। फिर भी एजेंसियों की ओर से गैस सिलेंडर बिना तौले दिए जा रहे हैं। वर्तमान में वेंडर को जो स्प्रिंग तुला दे रखी है, उसमें तौलने पर 200 ग्राम से कम वजन का पता नहीं लगता है। इससे कई बार उपभोक्ता को गैस कम मिलती है।
हर सिलेंडर का वजन अलग-अलग: हर सिलेंडर का वजन अलग-अलग होता है। डोमेस्टिक सिलेंडर में 14 किलो 200 ग्राम गैस होती है। यदि किसी खाली सिलेंडर का वजन 15 किलो 900 ग्राम है, और उसमें 14 किलो 200 ग्राम गैस भरी है तो उसका कुल वजन 30 किलो 100 ग्राम होना चाहिए। इसमें 150 ग्राम तक छूट है। वजन इससे ज्यादा कम हुआ तो गैस कम मानी जाएगी।



आकस्मिक जांच होगी

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विधिक माप-तौल विभाग की टीम फरवरी से हर गैस एजेंसी पर जाकर जांच करेगी कि कंपनियों की ओर से नई स्प्रिंग तुला की व्यवस्था की गई है या नहीं। इसके बाद टीम घरों पर डिलेवरी देने वाले वेंडरों की भी आकस्मिक जांच करेगी। यदि किसी के पास उचित एवं सही वजन दर्शाने वाली स्प्रिंग तुला नहीं है तो गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

॥वर्तमान में एजेंसियों के पास जो स्प्रिंग तुला है, उसमें 200 ग्राम से कम वजन नहीं दर्शाती। इसलिए सभी कंपनियों को नई स्प्रिंग तुला का उपयोग करने को कहा है।- हरिमोहन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, विधिक माप-तौल विधिक विभाग