पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंबल गार्डन में एलईडी लाइटें घटाएंगी बिजली का बिल

चंबल गार्डन में एलईडी लाइटें घटाएंगी बिजली का बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
चंबल गार्डन की बड़ी-बड़ी सोडियम व मरक्यूरी लाइटों को बदलकर अब एलईडी लाइटें लगाए जाएंगी। गार्डन में ही हो रही 50 हजार वॉट बिजली की खपत घटकर 12 से 13 हजार वाट रह जाएगी। इस पर 53 लाख रुपए लागत आएगी। गार्डन की लाइटों पर हर माह करीब 2 लाख रुपए का बिल आता है। पहले प्रोजेक्टर में गार्डन में बीच-बीच में लगी लाइटों को एलईडी में बदला जाएगा। दीवारों की बड़ी लाइटों को सीएफएल में बदला जाएगा। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूऐबल एनर्जी मंत्रालय के प्रदेश स्तरीय विभाग राजस्थान रिन्यूऐबल एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड अनुदान देगा। दूसरे प्रोजेक्टर में गार्डन में नदी किनारे बन रहे पाथवे पर लाइटें लगेंगी। सौर ऊर्जा वाली लाइटें लगने पर जेवीएनएल से विद्युत कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सौर ऊर्जा पैनल गार्डन में सुलभ कॉम्प्लेक्स, मेला प्रकोष्ठ आदि भवनों की छतों पर लगेंगे।
आगे क्या? - यह प्रयोग सफल होने के बाद निगम शहर की रोड लाइटों को बदलेगा। निगम के क्षेत्राधिकार में करीब 35 हजार रोड लाइटें लगी हैं।