पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच ने अपनों को बांटी रेवड़ी, कार्रवाई होगी

सरपंच ने अपनों को बांटी रेवड़ी, कार्रवाई होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - जिले की पीपल्दा ग्राम पंचायत की महिला सरपंच द्वारा सरकारी योजनाओं में अपने चहेतों को लाभान्वित करने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो ग्रामसेवकों को चार्जशीट दी है।
जिला परिषद सीईओ पीसी पवन के अनुसार ग्राम पंचायत पीपल्दा में भारी घोटाले की शिकायतें मिली थी, जिस पर पहले जेईएन से जांच कराई गई। जांच में शिकायतों को सही पाया गया। सरपंच संजू सुमन पर आरोप है कि उन्होंने ग्रामसेवकों के साथ मिलकर हैण्डपंप लगाने में घोटाला किया। राशि कम खर्च हुई और भुगतान अधिक उठा लिया गया। सीसी रोड के निर्माण में घटिया काम हुआ, इंदिरा आवास में पूर्व में लाभ उठा चुके लोगों को फिर से लाभ दे दिया। बीपीएल नहीं होने पर भी आवास का लाभ दे दिया गया। इन शिकायतों की जांच के लिए सभी पंचों के बयान लिए और रिकॉर्ड जब्त किया गया।
अधिक खर्च की राशि वसूली जाएगी
विकास अधिकारी ने इसकी जांच की तो उसमें गड़बडिय़ां पाई गई। जो आरोप लगाए गए प्रथम दृष्टया वह सही पाए गए। हैण्डपंप की मरम्मत में 14 हजार रुपए अधिक देना पाया गया। प्रकरण की जांच करने के लिए अब एक कमेटी बनाई गई है। इसमें ग्रामसेवक सरदार सिंह तथा पुष्पेसकांत शर्मा को चार्जशीट जारी करने के साथ ही उनसे अधिक खर्च की गई राशि 1.15 लाख रुपए वसूल करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। इसमें अब कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सरपंच के खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।