पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई दर की तुलना में नहीं मिल रहा निवेश का पूरा लाभ

महंगाई दर की तुलना में नहीं मिल रहा निवेश का पूरा लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - देश में महंगाई दर की रफ्तार इसी तरह बढ़ती रही तो अगले 10 साल में हर चीज खरीदने के लिए दोगुना पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 2014 में यदि पॉकेट मनी 100 रुपए हैं तो मौजूदा महंगाई दर 8 फीसदी के अनुसार, अगले 10 साल में 220 रु. और 20 साल बाद 470 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। महंगाई दर मौजूदा 8 फीसदी के आसपास रही तो भी घर की जरुरतों पर पांच गुना ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ेगी।
सीएडी सर्किल पर एक ‘जानोगे तभी तो मानोगे’ अवेयरनेस सेमिनार में दिल्ली से आए कॉर्पोरेट ट्रेनर ज्ञानेंद्र गुप्ता ने इकोनामी ट्रेंड पर एक प्रजेंटेशन में बताया कि यदि महंगाई दर बढ़कर 12 फीसदी हुई तो 100 की जगह 5 साल बाद 240 रुपए खर्च करने होंगे। 20 साल बाद 960 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यानी 100 रुपए की जगह करीब 1 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सोच समझकर सही जगह निवेश करें ताकि महंगाई दर की तुलना में रिटर्न का लाभ पूरा मिल सके। सेमिनार में एक कंपनी के रीजनल मैनेजर सौरभ तिवारी, स्ट्रेटेडिज्म के स्टेट हेड ऑपरेशन राजकुमार व्यास ने निवेशकों के सवालों के जवाब दिए।