वाहन चोरी मामले में वकील एसपी से मिले
कोटा - कलेक्ट्रेट, अदालत और सर्किट हाउस रोड पर बढ़ती वाहनों की चोरियों को लेकर वकीलों ने चिंता जताई है। अभिभाषक परिषद ने शहर एसपी को ज्ञापन देकर इस क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को लगाने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा एवं महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसपी सत्यवीर सिंह से मिला। वकीलों ने इस संबंध में उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने नेहरू गार्डन से अदालत तक एक तरफा यातायात की व्यवस्था करने एवं सर्किट हाउस एवं कलेक्ट्री रोड के दोनों ओर ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाने की मांग की। वकील ने कहा कि वकीलों एवं अन्य लोगों के वाहन चोरी हो रहे हैं। इस क्षेत्र में चोरों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की व्यापक व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, एडवोकेट कमल नयन सक्सेना एवं अन्य वकील शामिल थे।