डिप्टी डायरेक्टर ((माध्यमिक)) एपीओ
कोटा - राज्य सरकार ने आदेश जारी कर डिप्टी डायरेक्टर ((माध्यमिक)) मोहनलाल बैंदाड़ा को तत्काल प्रभाव से एपीओ ((पदस्थापन की प्रतीक्षा)) में रखा गया है।
हालांकि एपीओ के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। संयुक्त शासन सचिव ((माध्यमिक शिक्षा)) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बैंदाड़ा को मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर किया है। उपनिदेशक माध्यमिक कोटा का कार्यभार डीईओ ((प्रारंभिक)) रश्मि शर्मा को अतिरिक्त सौंपा गया है। वहीं डीईओ ((माध्यमिक)) का अतिरिक्त कार्यभार एडीईओ ((माध्यमिक)) गंगाधर मीणा को सौंपा है।
शुक्रवार को यह कार्यभार संभालेंगे।