जन चेतना रैली निकाली
कोटा - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कुष्ठ रोग नियंत्रण इकाई की ओर से कुष्ठ निवारण दिवस पर जनचेतना रैली निकाली गई। रैली को सुबह 9 बजे नयापुरा स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. अनिल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें नर्सिंग छात्राएं एवं आशा सहयोनियां हाथों में कुष्ठ रोग निवारण संबंधी नारे लिखे तख्तियां व बेनर लिए चल रही थी। इस मौके पर जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. कृष्णा मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी जैन, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. गिरधर गुप्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थगित : मेघवाल हितकारी महासभा की ओर से पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह 2 फरवरी को होना था। जिसे अपरिहार्य कारणों से अगली सूचना तक आगे बढ़ाया गया है। नई तिथि जल्दी ही तय की जाएगी। यह जानकारी महासभा के महामंत्री घासी लाल मेघवाल ने दी।