पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम ने फसल नहीं किसान को मार दिया है

मौसम ने फसल नहीं किसान को मार दिया है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने घाटे से जूझ रहे किसानों को केन्द्र सरकार से राहत दिलाने की मांग की। धरने पर देहात और शहर के पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि मौसम बिगडऩे पर फसल नहीं किसान मरता है। शहर अध्यक्ष श्याम शर्मा, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रहलाद पंवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए कृषि क्षेत्र में जोखिम प्रबंधन की सिफारिशों को लागू नहीं किया। डीएपी, एमओपी स्लफेट, फास्फेट जैसी खाद डी कंट्रोल कर डीजल की तरह आंशिक सब्सिडी के साथ दामों में तीन गुना बढ़ोतरी कर दिए जा रहे हैं। धरने पर बैठने वालों में देहात जिला अध्यक्ष ओम मेहता, नंदलाल मीणा, अर्जुन सिंह गौड़, मोहम्मद हुसैन परमानंद वर्मा, रामलाल माली, ओमप्रकाश मालव, महावीर मीणा, रामेश्वर सुमन, हेमराज जोशी आदि शामिल थे।