पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए

जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - गुमानपुरा स्थित न्यू कॉलोनी में संत निरंकारी सत्संग भवन में कार्यक्रम हुआ। जिसमें मानव कल्याण यात्रा पर जोधपुर से जाए जोनल इंचार्ज ब्रह्मऋषि संत हरिमोहन गहलोत ने प्रवचन में कहा कि जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे तो दुख में लोग हमारा साथ देंगे। ईश्वर हमारे कर्मों को देख रहा है हम जैसा काम करेंगे वैसा ही फल हमें मिलेगा। निरंकारी समिति के मीडिया प्रभारी राजकुमार निरंकारी बताया कि अग्रसेन बाजार, शिवाजी बाजार, शास्त्री मार्केट, बजरंग नगर एवं शहर के अन्य बाजारों व कॉलोनियों में संत गहलोत का सम्मान किया गया।
परिचय सम्मेलन 9 को : विशिष्ट धोबी महासभा समिति की सभा गुरुवार को हुई। जिसमें युवक युवती परिचय सम्मेलन व हाड़ौती संभाग का अधिवेशन 9 मार्च एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी धोबी महासभा समिति के संयुक्त राकेश अन्छेरिया ने दी।