वेतन विसंगति को लेकर कलेक्टर से मिले
कोटा - राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ की ओर से अपनी मांगों के लिए कलेक्टर जोगाराम को सीएम वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार नागर ने बताया कि ज्ञापन में वेतन विसंगति दूर करने एवं सहायक कर्मचारियों को 1800 के साथ 9,18, 27 वर्ष 2000, 2400, 28000 ग्रेड पे का परिलाभ देने, छठे वेतन में कम करने का आदेश वापस लेने सहित अन्य मांगों को रखा है।
संघ के चुनाव 2 को : अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव 2 फरवरी को सुबह 10 बजे एमबीएस अस्पताल परिसर स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज में होंगे। संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि चुनाव नियम व संविधान के अनुसार होंगे। जिसमें कोटा जिले के सभी स्थायी लेबोरेट्री टेक्नीशियन को ही वोट देने का अधिकार होगा।