पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज में कलाकारों ने उकेरे चित्र

पीजी कॉलेज में कलाकारों ने उकेरे चित्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बूंदी
पीजी कॉलेज में कला परिषद ने शिविर लगाया। इसमें 20 कलाकारों ने भाग लिया। प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोटा से आए कलाकार अचल अरविंद ने पोट्रेट, पंकज सिसोदिया ने लैंड स्केप, सुनील जांगिड़ ने कंपोजीशन, डॉ. हेमलता कुमावत ने फ्लावर पेंटिंग, डॉ. मणि भारतीय ने कोलाज, अरविंद मेंदोला ने कंपोजीशन, डॉ. मोनिका चौधरी ने संयोजन, डॉ. मीनाक्षी भारती, डॉ. अर्चना जोशी और डॉ. रेणु चतुर्वेदी ने भी बेहतरीन चित्र बनाए। व्याख्याताओं के साथ छात्र-छात्रा कविता गोस्वामी, रवीना यादव, तृप्ति सोनी, आरती सोनी, इशान गोस्वामी और प्रीति सरोजा ने भी कला का प्रदर्शन किया।



कला परिषद के शिविर में व्याख्याताओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी किया कला का प्रदर्शन