- Hindi News
- मोतियाबिंद एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आज
मोतियाबिंद एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आज
कोटा - दादाबाड़ी छोटा चौराहे पर स्थित बिरला आई पर जिला अंधता निवारण के सहयोग से नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुक्रवार को लगेगा। यह जानकारी निदेशक डॉ. शैलेन्द्र बिरला ने दी।
रेटिना परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर कल
कोटा - तलवंडी स्थित सुवि नेत्र चिकित्सालय में 2 फरवरी को रेटिना परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर लगेगा। निदेशिका डॉ. विदुषी पाण्डेय ने बताया कि शिविर में शंकर नेत्रालय चेन्नई के पूर्व रेटिना विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कोठारी परामर्श देंगे।