पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेटेंट, ट्रेडमार्क व कॉपीराइट पर व्याख्यान आज

पेटेंट, ट्रेडमार्क व कॉपीराइट पर व्याख्यान आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स इंडिया कोटा लोकल सेंटर एवं कोटा यूनिवर्सिटी के साझा तत्वावधान में इंजीनियर्स भवन में शुक्रवार को शाम 6:30 बजे ‘पेटेंट, ट्रेडमार्क व कॉपीराइट’ विषय पर तकनीकी व्याख्यान होगा। मानद सचिव प्रदीप भटनागर ने बताया कि पेटेंट व ट्रेडमार्क अटार्नी विकास आसावत मुख्य वक्ता होंगे। कोटा यूनिवर्सिटी में पेटेंट सेल के संयोजक प्रो.राजीव जैन और कोटा डवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.जीएल मालव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी, पॉलिटेक्निक, प्रमुख उद्योगों, आईएमटीआई सहित कई संस्थाओं के विशेषज्ञ भाग लेंगे।