पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्राफ को लूटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सर्राफ को लूटने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताथेड़ के पास सर्राफ से लूटे थे सोने के जेवरात
भास्कर न्यूज - कोटा/कैथून
ताथेड़ में सर्राफ से ६ महीने पहले जेवरात लूटने वाले 4 हजार रुपए के इनामी बदमाश सोनू नागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने झारखंड, मध्यप्रदेश में फरारी काटी थी।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण डॉ. विकास ने बताया कि 11 अगस्त 2013 को दीगोद के सर्राफ श्याम बिहारी से बृजेशपुरा गांव के पास बाइक सवार दो जनों ने करीब आधा किलो सोने के जेवरात लूटे थे। पुलिस ने तब उसके साथी देवेश नागर को गिरफ्तार कर लिया था। भांडाहेड़ा गांव निवासी सोनू तब से फरार था। सोनू ने 2010 में भी तालेड़ा इलाके में बाइक से भरे ट्रक डाइवर की हत्या कर ट्रक लूटा था। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और ३ साल तक जेल में रहा। जेल से जमानत पर रिहा हुआ और वारदात को अंजाम दिया। सोनू की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के सतना, रीवा, उज्जैन, झारखण्ड में भी की तलाश की। गुरुवार को एसआई तेज सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर सोनू को पकड़ा।