पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाश्चात्य व राजस्थानी संगीत पर थिरके युवा

पाश्चात्य व राजस्थानी संगीत पर थिरके युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - राजस्थानी लोक संगीत और वेस्टर्न की पॉप, रॉक पर थिरकते स्टूडेंटस। कॉमर्स कॉलेज की ओर से चल रहे सांस्कृतिक महोत्सव ऊर्जा-2014 में स्टूडेंट्स की ऊर्जा कार्यक्रम में झलक रही थी। कार्यक्रमों की कड़ी में डांस प्रतियोगिता रखी गई। मुख्य अतिथि कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक संस्थापक डॉ. सौरभ गुप्ता थे। अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अर्चना कुलश्रेष्ठ ने की।
छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण चतुर्वेदी ने बताया कि एकल व युगल नृत्य में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कर समा बांध दिया। इससे पहले विचित्र वेशभूषा में भी स्टूडेंट ्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग गौतम, हिमांशू दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। महासचिव दीपक सेन व नरेंद्र गोचर ने धन्यवाद दिया। कॉलेज में शनिवार को सुबह 11:30 बजे से वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह शुरू होगा। मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति मधुसूदन शर्मा होंगे।