पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब लोक प्रशासन के पेपर बनाने में जुटे विशेषज्ञ

अब लोक प्रशासन के पेपर बनाने में जुटे देशभर से आए एक्सपर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा - वद्र्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी में देशभर से आए विशेषज्ञों ने लोक प्रशासन विषय के लिए प्रश्न बैंक बनाने पर मंथन शुरू कर दिया। तीन दिनी कार्यशाला में अहमदाबाद, हलद्वानी, जयपुर, भीलवाड़ा और कोटा के आठ विशेषज्ञों ने प्रश्न बैंक बनाने पर मंत्रणा की और वीडियो लेक्चर की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। उद्घाटन कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने किया। निदेशक अकादमिक प्रो एलआर गुर्जर ने बताया कि प्रश्न बैंक और वीडियो लेक्चर छात्र वेबसाइट निशुल्क देख सकेंगे।

अब तक हिंदी, इंग्लिश और एजुकेशन से जुडे कोर्सेस के लिए प्रश्न बैक व वीडियो लेक्चर तैयार किए जा चुके हैं। गांधी प्रतिमा को पहनाई सूत की माला : वीएमओयू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कुलपति प्रो. पाठक ने गांधी संदर्भ केन्द्र के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा को सूत से बनी माला पहनाई। अमेरिका के दर्शनशास्त्री प्रो. प्रेड्रेग चिचोवास्की का वीडियो लेक्चर सुनाया गया। संचालन प्रो. बी अरूण कुमार ने किया।