पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटिंग बढ़ाने के लिए १८ पेज का किताब जैसा सर्वे फॉर्म

वोटिंग बढ़ाने के लिए १८ पेज का किताब जैसा सर्वे फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
कैसे मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा बूथ तक पहुंचाया जाए, इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से तैनात प्रगणक व बीएलओ 1 फरवरी से लोगों से घर जाकर तरह-तरह के प्रश्न पूछेंगे। इनमें प्रमुख रूप से पूछा जाएगा कि क्या अधिक धन का उपयोग राजनीति में भ्रष्टाचार का कारण है, क्या चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। शराब, लोभ, लालच आदि का राजनीति में गलत उपयोग होता है। प्रश्नावली 18 पेज की है। विधानसभा चुनावों में कोटा जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग के बाद लोकसभा चुनावों के बारे में मतदाता की धारणा जानने के लिए सर्वे की योजना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सूरजभान जैमन के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र के 10 पोलिंग बूथ पर 10 मतदाताओं के पास प्रगणक व बीएलओ पहुंचेंगे। वे मतदाता से 18 पेज की प्रश्नावली के उत्तर लेंगे। इसमें 15 दिन लगेंगे।
पहले नाम जुड़वाए, अब सर्वे: चुनाव प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों में सबसे ज्यादा संख्या शिक्षकों की है। लोकसभा चुनावों से पहले इनने मतदाताओं का नाम जोडऩे व घटाने का काम किया है। मतदाता सूची का प्रकाशन 10 फरवरी होगा। अब बीएलओ को लोकसभा चुनावों की प्रश्नावली तैयार करने में लगाया गया है।




ञ्च आपके लिए लोकतंत्र का तात्पर्य क्या है?

ञ्च चुनाव से आप क्या समझते हैं?

ञ्च क्या आप सोचते हैं कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है?

ञ्च क्या आप जानते हैं कि चुनाव में ज्यादा धन का प्रयोग राजनीति में भ्रष्टाचार का कारण है?

ञ्च क्या आप जानते हैं कि शराब, लोभ, लालच आदि का राजनीति में गलत प्रयोग होता है?

ञ्च विधानसभा चुनाव-13 में अनुभव कैसा रहा?

ञ्च प्रत्याशी चयन में आपको किसने सर्वाधिक प्रभावित किया?

ञ्च क्या आप मानते हैं कि चुनावों के दौरान सुरक्षा को कोई खतरा था?

ञ्च मतदान केन्द्रों पर आपको कैसा अनुभव हुआ, अच्छा नहीं था तो क्या समस्या आई?

कुछ ऐसे होंगे प्रश्न

हर जगह शिक्षक ही क्यों दिखता है

शिक्षक नेता ईश्वर सिंह ने कहा कि हर जगह शिक्षकों को ही क्यों झोंका जाता है। सर्वे करना हो, मतदाता सूची बनानी हो, नाम जोडऩे के लिए सर्वे करना हो, स्कूल में पोषाहार बनाना हो, भवन निर्माण कराना हो, हर जगह शिक्षक ही शामिल है। अब उसका काम पढ़ाने से ज्यादा दूसरे कामों में हो रहा है। जबकि सुप्रीमकोर्ट की गाइड लाइन है कि जनगणना में ही उनसे काम लिया जा सकता है।