पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा - मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर पर नवंबर में भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी टिकट कोटा आ गए हैं। दो डाक टिकटों पर सचिन को बल्ला थामकर मुस्कराते हुए दिखाया है। कोटा के वरिष्ठ टिकट संग्रही रिटायर्ड इंजीनियर नरेंद्र जैरथ को ये टिकट हाल ही में नासिक से प्राप्त हुए हैं।
जैरथ बताते हैं टिकट में सचिन तेंदुलकर का 200वां टेस्ट लिखा है। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है जल्द ही यहां डाक विभाग में शहरवासियों के लिए मिल सकेंगे। सचिन पर जारी हुए ये टिकट 20-20 रुपए की कीमत वाले हैं। डाक टिकट के कवर पर सचिन के पांच अलग-अलग मुद्राओं के फोटो हैं। इसमें चार फोटो में बल्ला थामे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.