पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपी यूनिवर्सिटी में हुआ २५१ यूनिट रक्तदान

सीपी यूनिवर्सिटी में हुआ २५१ यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - एमबीएस हॉस्पिटल में जरूरतमंदों और थैलीसिमिया पीडि़त बच्चों के लिए गुरुवार को कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने 251 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मिथिलेश दीक्षित ने कहा कि शहीद दिवस पर केवल भाषण देने की बजाय गांधी के रास्ते पर चलते हुए समाज के पीडि़त वर्ग की सेवा की जाए। यही गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि है। जगपुरा स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में रक्तदान के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। यूनिवर्सिटी के स्टाफ व फैकल्टी सदस्यों ने भी रक्तदान किया। एमबीएस ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एचएल मीणा मौजूद रहे।
लोन एवं एक्सचेंज मेला
कोटा - दादाबाड़ी स्थित एवर शाइन होंडा के ३ साल पूरे होने पर 5 दिवसीय लोन एवं एक्सचेंज मेला 2 फरवरी तक लग रहा है। निदेशक सुमित अग्रवाल ने बताया कि होंडा की ड्रीम युगा व ड्रीम निमो की खरीद पर 2 हजार का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।