पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से होंगी

कोटा यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से होंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - कोटा यूनिवर्सिटी ने फरवरी महीने से परीक्षा करवाने के संबंध में गुरुवार को कॉलेज प्रिंसिपल की बैठक बुलाई। जिसमें फरवरी के तीसरे सप्ताह से परीक्षा शुरू करवाने पर सहमति बनी, लेकिन 22 से 25 फरवरी तक आरपीएससी की परीक्षा को देखते हुए यूनिवर्सिटी की परीक्षा की तिथि पर कोई निर्णय नहीं हो सका।
प्रिंसिपल ने बैठक में कई परीक्षा केन्द्रों पर क्षमता से अधिक छात्र आबंटित करने पर दूसरे जगह परीक्षा करवाने व वीक्षकों की व्यवस्था करने में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। परीक्षा केन्द्र पर बाहर से लगने वाले वीक्षकों को साप्ताहिक भुगतान करने करने के लिए एडवांस राशि दिए जाने का सुझाव दिया। प्रिंसिपल ने आरपीएससी की होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के संबंध में अपने सुझाव दिए। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश जारी करने के संबंध में भी चर्चा की गई। कोटा यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. एमएस शर्मा ने बताया कि परीक्षा फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू किए जाने की तैयारियां की गई है। आरपीएससी परीक्षा को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में कुछ संशोधन करने के बाद एक दो दिन में परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाएगी। यूजी, पीजी की सभी कक्षाओं की परीक्षा अप्रैल तक हो जाएंगी।