- Hindi News
- पुलिस की मुंबई में दबिश, नहीं मिल रहा है गिरोह का सरगना
पुलिस की मुंबई में दबिश, नहीं मिल रहा है गिरोह का सरगना
कोटा - कोटा पुलिस रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना के लिए कोटा पुलिस ने दूसरे दिन भी मुंबई में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन न तो उसका पता चला न ही उसके साथियों का। बताया जा रहा है कि सरगना ने मुंबई छोड़ दिया है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ में जुटी हुई है। एसआई रामलक्ष्मण के नेतृत्व में मुंबई गई टीम ने गिरोह के सरगना चंद्रशेखर के घर पर दबिश दी थी। उसके अलावा अन्य आरोपी मुन्ना, रूशी दादा, नितिन, मुन्ना के घरों पर दबिश गई है। उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस के पास कोई फरियादी भी नहीं आ रहा है। टीम के सदस्यों का कहना है कि चंद्रशेखर के परिवार वालों से पूछताछ की गई है। उनका कहना है कि चंद्रशेखर मुंबई से बाहर गया है।
महावीर नगर सीआई शर्मा को क्राइम में लगाया : महावीर नगर थाने के सीआई प्रमोद कुमार शर्मा को एसपी ऑफिस में क्राइम अस्सिटेंट लगाया है। यह पद लंबे समय से खाली चल रहा था। शर्मा की जगह पुलिस लाइन में तैनात सीआई भंवरसिंह को महावीर नगर थाने में लगाया है। एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच में काफी काम हो गया था इसकी वजह से यह बदलाव किया गया है।