सेंट्रल एकेडमी में मनाया शहीद दिवस
कोटा - सेंट्रल एकेडमी दादाबाड़ी में शहीद दिवस पर अनेक आयोजन हुए। इस मौके पर छात्रों के साथ निदेशक सुभाष अग्रवाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने छात्रों को गांधी जी के प्रेरक प्रसंग भी सुनाए। इस मौके पर लगभग २ सौ छात्रों ने मानव हे राम के साथ मानव श्रृंखला बनाकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी।