- Hindi News
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहरवासियों ने किया याद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहरवासियों ने किया याद
कोटा - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ((शहीद दिवस)) पर शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों ने उन्हें शृद्धा से याद किया।
स्कूलों में दो मिनट का मौन रखा। सर्वधर्म सभाएं और गोष्ठियां हुई। स्कूली बच्चे गांधीजी बने, गांधीजी का प्रिय गीत रघुपति राघव राजा राम भी गाया गया। कांग्रेस कार्यालय कमेटी अध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा ने समाज में गांधीजी के सत्य, अहिंसा का महत्व बताया। गोष्ठी में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के अलावा संगठन की मजबूती की बात कही। महासचिव डॉ. विजय सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम भाई, वरिष्ठ नेता नरेश विजयवर्गीय, ज्ञानचंद सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। मानव कल्याण समिति और अग्रवाल सेवा योजना की ओर से गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व महापौर सुमन शृंगी, समिति के प्रदेशाध्यक्ष कन्हैयालाल मित्तल, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल नामा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गांधीजी पर विश्व में पहली बार खादी पर जारी हुआ था डाक टिकट
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद सबसे पहले 15 अगस्त 1948 को गांधीजी पर चार टिकटों का सेट जारी हुआ था। विश्व में पहली बार 2011 में 100 रुपए मूल्य का विशेष डाक टिकट जारी किया था। जो पूरी तरह खादी पर बनाया था। डाक टिकट संग्रही नरेंद्र जैरथ बताते हैं कि गांधीजी पर अब तक विश्व के 103 देश डाक टिकट जारी कर चुके हैं।