धूप निकलते ही चेपा का हमला शुरू
कोटा - पिछले तीन दिन से मौसम में आए बदलाव के साथ ही चेपा का हमला भी शुरू हो गया है। इससे बचाव के लिए शहरवासियों ने सिर पर हेलमेट के साथ ही आखों पर चश्मा चढ़ा लिया है। सरसों को चूसने वाला चेपा अब पंख लगने के साथ ही सड़कों पर उडऩे लगा है। दुपहिया व पैदल चलने वालों को इससे बचाव के उपाय करने पड़ रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि चेपा सरसों में पाया जाता है। जब यह छोटा होता है, सरसों के चिपका रहता है। उसका रस पीता रहता है। जैसे ही इसके पंख आते हैं यह उडऩे लगता है। इसके बाद इसकी जिंदगी मात्र 3 दिन की होती है। गुरुवार को तापमान में मामूली तेजी आई है। तापमान 24.9 डिग्री रहा।