पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक लैब टेक्नीशियन तो सहायक नर्सिंग कर्मी क्यों नहीं?

सहायक लैब टेक्नीशियन तो सहायक नर्सिंग कर्मी क्यों नहीं?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - सहायक लैब टेक्नीशियन हो सकता है तो सहायक नर्सिंग कर्मी क्यों नहीं हो सकता। नर्सिंग सहायक पास आउट विद्यार्थियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जीएनएम व बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा नर्सिंग सहायक का विरोध किए जाने को बेमानी बताया है। सहायक नर्सिंग पास आउट वीरेंद्र नागर, मो.अली, शबीना, रामचरण व महेंद्र ने बताया कि सहायक नर्सिंगकर्मी सहायक के रूप में ही काम करेगा। इंजेक्शन लगाना, ड्रिप चढ़ाना आदि से कोई वास्ता नहीं होगा। इससे नर्स रोगी अनुपात कम होने से काम के भार में कमी आएगी। मरीज को उचित समय पर सहायता मिल जाएगी।