- Hindi News
- ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, लदान शुरू
ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, लदान शुरू
भास्कर न्यूज - कोटा
कोटा में 5 दिन से चल रही ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्टर्स और मिस्त्रियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और कुछ शर्तों पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।
हड़ताल खत्म होते ही मंडी सहित अन्य जगहों पर लदान शुरू हो गया। प्रशासन ने यूआईटी के खाली प्लॉट, पार्किंग स्थल से अतिक्रमण हटाने और सड़क पर सामान फैलाने वालों पर सख्ती करने का आश्वासन दिया है। 26 जनवरी की सुबह मिस्त्री गुड्डू और ट्रांसपोर्ट के मुनीम वेदप्रकाश के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद विवाद ने तूल पकड़ा था और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट नगर में हो रहे अतिक्रमणों को हटाने की मांग को लेकर बेमियादी बंद आव्हान कर दिया था। गुरुवार को एडीएम सिटी, यूआईटी, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। समझाइश के
बाद ट्रांसपोर्टर मान गए और हड़ताल खत्म कर दी। अध्यक्ष प्रवीण बिट्टू ने बताया कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन होगा। बैठक में धनसिंह, दिनेश गोयल, अशोक माहेश्वरी मौजूद थे।
प्रशासनिक अधिकारी आज करेंगे दौरा
एडीएम सिटी गिरिराज वर्मा ने बताया कि वे खुद एएसपी विनीत बंसल के साथ मौके पर जाकर पूरे हालत देखेंगे। यूआईटी अधिकारी अतिक्रमणों की रिपोर्ट बनाएंगे। बिजली के अधिकारी भी बिजली चोरी के मामले देखेंगे। बाद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मिस्त्री चिंहित स्थान से अतिक्रमण हटा लेंगे।
इन बातों पर बनी सहमति
ञ्चपार्किंगस्थल व यूआईटी के खाली प्लॉट से भी अतिक्रमण हटेंगे। ञ्चकबाड़ी सामान सड़क पर नहीं फैलाएंगे। ऐसा होने पर अनंतपुरा पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी। ञ्चन तो ट्रांसपोर्टर थड़ी वालों को बिजली कनेक्शन देंगे और न ही थड़ी वाले बिजली चोरी करेंगे। बिजली निगम के अधिकारी निगरानी करेंगे और दोषी के खिलाफ सीधी कार्रवाई करेंगे।