- Hindi News
- अधिकारियों की मर्जी पर नहीं छोड़ें भत्ते
अधिकारियों की मर्जी पर नहीं छोड़ें भत्ते
कोटा - राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को स्टेशनरी पर रोक को गलत बताया है। उन्होंने संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि इस भत्ते को अधिकारियों की मर्जी पर नहीं छोड़े। एकीकृत की प्रदेशाध्यक्ष हंसा त्यागी ने कहा कि इससे हर माह कर्मचारी को इसका भुगतान होने का संशय बना रहेगा। इसके उपयोग का प्रमाणन लेने का प्रावधान भी कर्मचारी को परेशान करता रहेगा।