पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। कोटा में पहली बार 300 से ज्यादा जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। मौका होगा पंचायत अंसारियान समिति की ओर से होने वाले 13वें इज्तेमाई निकाह सम्मेलन का। इसमें 9 फरवरी को 303 जोड़े एक साथ दशहरा मैदान में निकाह कबूलेंगे। इसके लिए मैदान के 1.50 लाख वर्ग फीट स्थान को 10 दिन पहले से निकाह पांडाल में तब्दील किया जाने का काम शुरू हो चुका है। यहां दूल्हा-दुल्हन के लिए एक समान 600 अस्थाई कैंप बनने लगे हैं।
सम्मेलन और ज्यादा खास हो जाता है, क्योंकि इसमें प्रदेशभर की सभी मुस्लिम बिरादरियां शामिल होंगी। इज्तेमाई निकाह सम्मेलन में बैंड-बाजे नहीं बजाए जाएंगे। समिति द्वारा पांडाल में बैंड-बाजे बजाने पर सख्त मना किया गया है। घर पर सभी बिरादरी वाले अपनी परंपराओं के मुताबिक सारी रस्में अदा कर सकते हैं। सभी जोड़ों को शहर काजी अनवार अहमद की सरपरस्ती में करीब 70 नायाब काजी निकाह पढ़वाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.