एक करोड़ के ऋण स्वीकृत
कोटा - दी रेलवे एम्पलाईज कॉ-ऑपरेटिव बैंक जयपुर की संचालक मंडल की बैठक सूरजमल मीणा की अध्यक्षता में हुई।
बैंक के डायरेक्टर मनजीत सिंह बग्गा ने बताया कि मंडल ने विभिन्न जमा योजनाओं के तहत निशुल्क दिए जा रहे चांदी के सिक्कों की योजनाओं को 7 जनवरी से बढ़ाकर 31 मार्च, ऋण सीमा की अवधि 22 माह से बढ़ा कर 24 माह कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि ऋण समिति द्वारा कोटा के 48 सदस्यों को 25 जनवरी तक दिए गए ऋण आवेदनों को स्वीकृत कर 1 करोड़ के ऋण स्वीकृत करने के आदेश प्रदान कर दिए हैं।
नगर निगम पर प्रदर्शन
कोटा - लुहार बस्ती में अतिक्रमण और अन्य समस्याओं को लेकर महिला-पुरुषों ने शिवसेना के साथ प्रदर्शन किया। डीसीएम क्षेत्र से आए लोगों ने निगम कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोग गेट के ऊपर भी चढ़ गए। कुछ लोग जमीन पर सो गए। शिवसेना पदाधिकारियों ने बताया कि लुहार बस्ती में युवाओं को नशे की लत ने बिगाड़ दिया है। अतिक्रमणों की भरमार होने लगी है। ऐसे में कार्रवाई की जानी चाहिए।