पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरों के लिए रैन बसेरा, फीता भी उन्होंने ने ही काटा

मजदूरों के लिए बनाए गए रैन बसेरे का शुभारंभ, फीता भी उन्होंने ने ही काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। कोटड़ी रोड पर गुरुवार शाम विधायक ओम बिरला की पहल पर बनाए गए रैन बसेरे का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मजूदर कन्हैयालाल और रामस्वरूप ने फीता काटकर किया। रैन बसेरे में फुटपाथ व डिवाइडर पर कड़कड़ाती ठंड में रात गुजारने वालों को पनाह मिलेगी। इसमें बिस्तर व ओढऩे के लिए कंबल की भी व्यवस्था की गई है। संचालन प्रसादम समिति करेगी। महापौर द्वारा रैन बसेरे का विरोध किए जाने पर बिरला ने कहा कि वे इसे अतिक्रमण मानकर हटाने का आदेश दे रही हैं।

आगे आने लगे भामाशाह

कार्यक्रम में अग्रवाल सेवा संस्था के अध्यक्ष जगदीश मित्तल, मनोहरलाल गुप्ता, कैलाश अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने प्रसादम समिति के लिए 11 हजार रुपए का चेक सौंपा। इस आधुनिक पोर्टेबल रैन बसेरे को बनाने के पीछे राजेंद्र राजपुरोहित की मेहनत है। वे बताते हैं कि विधायक बिरला ने ऐसा रैन बसेरा बनाने के लिए कहा था जिसे पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में पेश किया जा सके।

इसका सबसे बड़ा लाभ ये पोर्टेबल है और इसकी लाइफ 10 साल तक की है। टेंट का रैन बसेरा एक बार लगाने के बाद वो एक सीजन में खराब हो जाता है और उस टेंट को दुबारा काम में नहीं ले सकते। इस प्री फेब्रिकेटेड रैन बसेरे को जब चाहे खोलकर रखा जा सकता है और दुबारा लगाया जा सकता है। 10 साल तक इसका कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। जो टेंट से काफी सस्ता पड़ता है। इसे एक दिन बनाने में, 1 दिन ट्रांसपोर्टेशन में तथा 1 दिन फिट करने में लगता है। इसमें टेर्बो वेंटिलेटर लगे हुए है जो बिना बिजली के भीतर की गर्म हवा को बाहर निकालते हैं। भीतर ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पक्षी बैठ सके या घोसला बना सके।