पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं का हुआ समाधानमौके पर 196 शिकायतें दर्ज

समस्याओं का हुआ समाधानमौके पर 196 शिकायतें दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - जिला स्तर पर गुरुवार को आयकर निकुंज परिसर में संपर्क समाधान शिविर लगा। जिसमें कलक्टर जोगाराम सहित प्रशासनिक अमला आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौजूद रहा। शिविर में 196 प्रकरण मौके पर दर्ज हुए। जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष सरपंच रफीक पठान ने लुहावद में सरकार द्वारा प्राथमिक स्तर के स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की नियुक्ति करने और कस्बे में सड़कों के संबंध में ग्रामवासियों की समस्याओं को रखा। शिविर प्रभारी अतिरिक्त कलक्टर कृष्णा शुक्ला ने बताया कि शिविर में सभी विभागों से संबंधित प्रकरण आए हंै, वे प्रकियानुसार संबंधित विभाग के पोर्टल पर दर्ज होगी।