यादे माता जयंती कल
कोटा - अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की ओर से गुमानपुरा
स्थित स्वामी शांति प्रकाश भवन में शनिवार को यादे माता जयंती
मनाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति और जिला अध्यक्ष जमना
शंकर प्रजापति ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य समारोह दोपहर 3 बजे शुरू होगा। 3.45 बजे यादे माता चालीसा पाठ होगा। दोपहर 4 बजे भजन संध्या होगी। मुख्य अतिथि विधायक ओम बिरला होंगे एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत प्रजापति होंगे।