रोंस गिरने से बालक घायल
रामगंजमंडी. नगरपालिका सीमा में स्थित हनवत खेड़ा गांव में बुधवार को मकान की रोंस गिरने एक बालक दब गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पहले झालावाड़ और वहां से कोटा रैफर किया गया है। पूर्व पार्षद शिवराज मीणा ने बताया कि गांव में जोग मल मीणा के पास ही उसके भाई जगदीश का घर है। बुधवार दोपहर को करीब 12 बजे जगदीश का डेढ़ वर्षीय पुत्र सोमू मकान के आगे खेल रहा था। इसी दौरान जोग मल के घर के आगे लगी रोंस अचानक नीचे आ गिरी। इससे सोमू रोंस के मलबे के नीचे दब गया। वहां खेल रहा एक और बालक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने तुरंत सोमू को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रैफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे कोटा रैफर कर दिया है।
क्चक्चक्च