पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाभकारी योजनाओं के ऋण करें स्वीकृत

लाभकारी योजनाओं के ऋण करें स्वीकृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी. पंचायत समिति खैराबाद में बुधवार को बीडीओ जगदीश प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में खंड स्तरीय साख समन्वय समिति की बैठक हुई। प्रगति प्रसार अधिकारी रामावतार शर्मा ने बताया कि कोटा से आए डीपीएम पूरम गोला व एलडीएम दरगाही सिंह ने सभी बैंक मैनेजरों को सरकार की लाभकारी योजनाओं के ऋण २९ फरवरी तक स्वीकृत कर वितरण करवाने के लिए कहा गया। आगामी बैठक में ब्लॉक के सभी बैंक प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बीडीओ मीणा ने बताया कि राज्य सरकार की ६० दिवसीय कार्ययोजना, पोप आवेदनों को स्वीकृत करने एवं एनआरएलएम की प्रगति सुचारु करने के निर्देश बैंक प्रबंधकों को दिए हैं। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में लाभार्थियों का निशुल्क खाता खोलने के निर्देश दिए गए।
क्चक्चक्च