शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
रामगंजमंडी. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की ओर से प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण महावीर नगर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ सरपंच संघ अध्यक्ष जयसिंह भदौरिया ने किया। विशिष्ट अतिथि ललित शर्मा थे। शिविर प्रभारी चौथमल महावर व रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि शिविर में 84 शिक्षक मौजूद रहे। यहां पर समावेशी शिक्षा, जेंडर संवेदनशीलता आदि पर चर्चा की गई।