कथा की पूर्णाहुति
सुकेत - अरनियाकलां में २० जनवरी से चल रही श्रीरामकथा की मंगलवार को पूर्णाहुति हुई। कथा का वाचन मीराजी कोसीकला ((वृद्धावन)) ने किया था।
कथा में नेपाल ((काठमंाडू)) से सांध्वी गीताजी, कोटा से सुबोध साहेब, बालचंद साहेब, बंूदी से छीतरलाल महाराज ने भी भाग लिया। नेपाली संत ने कथा से प्रसन्न होकर अपनी प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने रामायणजी का पूजन किया व महाआरती की बोली के हिसाब से चार घोड़ों के साथ महिलाओं ने कलश लेकर बैंडबाजों के साथ गांव में जुलूस निकाला, जिसमें काफी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसादी ग्रहण की।