नए राशन कार्डों का वितरण शुरू
टोडारायसिंह - नगरपालिका ने नए बनकर आए राशन कार्डों का वितरण बुधवार से शुरू हो गया है। नए आए कुछ राशन कार्ड को नगरपालिका के हंसराज गुर्जर ने वार्ड 15 व 16 में जाकर वार्ड वासियों को पार्षद मुकेश जैन की उपस्थिति में वितरण किया है। नए राशनों का वितरण शुरू होते ही नागरिकों ने राहत की सास ली है। कई समय से नए राशन कार्ड वितरण हनी होने से नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जबकि कुछ राशन कार्ड नए बनकर नगरपालिका कार्यालय में रखे हुए थे। नए राशन कार्डों के वितरण को लेकर गत दिनों पूर्व पार्षद राधेश्याम कुमावत ने पंचायत सिमिति के सभाभवन में हुई जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को इसकी शिकायत की थी, जिस पर जिला कलेक्टर ने पालिका ईओ को नए बनकर आए सभी राशन कार्डों को वितरण करने की हिदायत दी थी।
कीचड़ से सड़क मार्ग बेहाल
पचेवर - कस्बे से निकल रहे स्टेट हाई-वे पर से डामरीकरण के नहीं होने से वह ग्रेवल सड़क में बदल गया। सड़क के मिट्टी में बदल जाने व जगह-जगह गड्ढों में जमा पानी के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं देने से बरसात के दिनों में कीचड़ के चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।