सुभाष चंद्रजयंती
टोंक - राष्ट्र के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जयंती समारोह 23 जनवरी को सुबह 10 बजे सुभाष सर्किल पर मनाया जाएगा। नेताजी की प्रतिमा पर टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, क्षेत्रीय पार्षद, भारत विकास परिषद के प्रतिनिधी, विवेकानंद स्कूल, आर्दश विद्या मंदिर स्कूल पुरानी टोंक के अध्यापक, छात्र एवं व्यापारी माल्यार्पण व पुष्पांजलि करेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता कार्यक्रम में विवेकानंद स्कूल के छात्रों द्वारा सलामी दी जाएगी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामकल्याण शर्मा, विवेकानंद सीनियर सैकंडरी स्कूल के निदेशक रमेश काला, सचिव महेन्द्र सिरोठा सुभाष सोनी ने सहित अनेक लोग उपस्थित होंगे।