- Hindi News
- ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई परिवहन विभाग ने 7 लाख वसूले
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई परिवहन विभाग ने 7 लाख वसूले
टोंक - ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई कर जिला परिवहन विभाग ने 7 लाख रुपए वसूल किए। बुधवार को नेशनल हाइवे 12 पर जिला परिवहन विभाग ने बजरी सहित अन्य 21 ओवर लोड वाहनों को पकड़ा तथा उनसे 7 लाख रुपए वसूल किए। साथ ही विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यालय परिसर में आंखों का केंप लगाकर 90 वाहन चालकों की आंख की जांच की। डीटीओ विनय कुमार ने बताया कि ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।