बाईं मुख्य नहर में पानी बंद
टोडारायसिंह - बीसलपुर बांध से आ रही बाईं मुख्य नहर का पानी मंगलवार शाम को परियोजना अधिकारियों ने हेडरेगुलेटर से बंद कर दिया है। परियोजना के सहायक अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि मंगलवार को हुई अच्छी बारिश के बाद फसलों में सिंचाई की आवश्यकता नहीं रही थी। इससे पानी व्यर्थ ही बह रहा था। ऐसे में मंगलवार शाम 4 बजे बांध से नहर में पानी बंद कर दिया गया। किसानों की मांग फिर से पानी छोड़ा जाएगा।