पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधर, नहीं मिला मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ

उधर, नहीं मिला मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चटोडारायसिंह
जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना में स्वीकृत हुए अनेक बीपीएल परिवार प्रथम किश्त के लिए गत पांच-छह माह से पालिका कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक उनको भुगतान नहीं मिलने से वे मायूस हैं। ऐसे में कलेक्टर व एसडीएम के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
राज्य सरकार की ओर से घोषित मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के लिए कस्बे से बीपीएल व्यक्तियों का चयन किया गया। इनको पहली किश्त के भुगतान के लिए कलेक्टर के निर्देश के बावजूद चेक नहीं दिया गया है। इस संबंध में बीपीएल परिवारों ने एसडीएम को संजीवनी में, उपनिदेशक स्थानीय स्वायत शासन विभाग अजमेर व उपशासन सचिव स्वायत शासन जयपुर को भी मांग पत्र भेजा चुके हैं। इसके बावजूद उनको कई महीनों से पालिका प्रशासन चक्कर लगवा रहा है।
इस संबंध में योजना में चयनित बीपीएल रामअवतार माली वार्ड 6 ने सहित अन्य चयनित परिवारों ने बताया कि उसने राजस्थान सरकार की ओर से घोषित योजना के अंतर्गत प्रार्थनापत्र दिया था जो कि पालिका से स्वीकृत है। उसने पालिका के बताए अनुसार पुरातत्व विभाग नई दिल्ली से निर्माण स्वीकृति पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हैं। इस पर पालिका ने जून 2013 में द्वितीय चरण की कार्यवाही में देने को कहा था। यहां तक कि 22 जून को कलेक्टर ने प्रथम किश्त की राशि से वंचित परिवारों को चैक वितरण करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पालिका ने भुगतान नहीं दिया है। बल्कि बार-बार चक्कर लगवाकर परेशान किया जा रहा है। उनको यह कह कर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि उनके पास इस योजना से संबंधित पैसा नहीं है।



कुत्तों के हमले से काले हिरण की मौत, जंगल में मिला शव

॥हमने पूर्व में आए फंड से 19 बीपीएल को मुख्यमंत्री आवास योजना की राशि वितरण कर दी है। अब 17 और बीपीएल को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए फंड स्वीकृति वास्ते जयपुर भिजवाया गया है। फंड आते ही इनको भी राशि के चेक वितरित कर दिए जाएंगे। - पुष्पचंद जैन, कार्यवाहक ईओ, नगरपालिका टोडारायसिंह



मानसून अपडेट

दोपहर 12 बजे तक कोई नहीं आया, बाद में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने लोगों को शिविर के बारे में बताया, उनको समझाया तो उपभोक्ताओं का लग गया तांता, मौके पर ही फार्म भराए और राशि जमा की